{"_id":"59207fb34f1c1bdb30f24044","slug":"city-citizen-s-love-for-drop-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंद-बूंद पानी के मोहताज है शहरवासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंद-बूंद पानी के मोहताज है शहरवासी
चित्रकूट
Updated Sat, 20 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पानी का स्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गर्मी के सीजन में शहर की जल आपूर्ति जल संस्थान कई मोहल्लों में नहीं कर पा रहा है। शंकर बाजार सहित पुरानी बाजार के कुछ मोहल्लों में तीन दिनों से नलों में पानी न आने से शहर के वाशिंदे परेशान हैं। जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग को अच्छा खासा बजट मिलने के बाद भी घटिया किस्म की पाइप लाइने लगाई हैं। जो आए दिन टूट जाती हैं। जिससे जलापूर्ति बाधित रहती है।
जिला मुख्यालय मेें पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने के बाद भी यहां के कई मोहल्ले के वाशिंदे को गर्मी आने पर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ता है। जिससे जल संस्थान के अधिकारियों के प्रति यहां के निवासियों में खासी नाराजगी है।
शंकर बाजार के कुबेंर गंज,गोकुलपुरी,शंकर गंज व बल्दाऊगंज मोहल्ले समेत कालीदेवी मंदिर की बस्ती के आस-पास महीनों से जलापूर्ति बाधित रही है। इधर तीन दिनों से नलों से पानी की सप्लाई नहीं गई। इसी तरह से पुरानी बाजार के उटारखाना, तरौहा दलित बस्ती, लक्ष्यमणपुरी मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
सप्ताह में दो से तीन दिन ही पानी की सप्लाई हो रही हैं। टैंकरों से यहां के वाशिंदों को पानी नहीं दिया जा रहा है। यही हाल धार्मिक नगरी के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई न होने से जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर चुके हैं।
कुबेर गंज वार्ड के पवन जितेंद्र, पंकज आदि ने बताया कि तीन दिनों से नलों में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। जिससे आस-पास के हैंडपंप से लाने को मजबूर हैं। घर के नलों से पानी मिलने की उम्मीद पर सुबह से बाल्टी लगा देते हैं लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। सभासद सुशील श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि शहर के पुरानी बाजार के कई मोहल्लों में पाइप लाइनों से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही।
सभासद डॉ.विष्णु दत्त बुधौलिया और समाजसेवी परमहंस त्रिपाठी ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से जलापूर्ति सही कराने के लिए फोन कर चुके और खुद कार्यालय जाकर शिकायत की लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
पाइप लाइन टूटने से हो रही समस्या
चित्रकूट। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता विमल कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर पाइप लाइनों के टूट जाने से जलापूर्ति में बाधा आ रही है। नलकूपों का जलस्तर कम होने से पानी की आपूर्ति समस्या आ रही है। जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।