{"_id":"5a8b2b8cf5db476181a6fea8455a10b9","slug":"chunbad-from-rankhera-wins-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनखेरा के चुनबाद ने जीता ‘रण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनखेरा के चुनबाद ने जीता ‘रण’
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप के मेले में शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने कूप के पवित्र जल से स्नान किया और फिर दान कर मंदिरों में दर्शन किए। उधर शुक्रवार देर शाम यहां चल रहे दंगल का समापन हो गया। इसमें रनखेरा के पहलवान चुनबाद ने सर्वश्रेष्ठ पहलवान का खिताब जीता।
भरतकूप में मकर संक्रांति का मेला पांच दिन तक चलता है। इसमें विविध आयोजन भी होते हैं। शनिवार को यहां सैकड़ों भक्तों ने स्नान दान किया और फिर चित्रकूट की ओर कूच कर गए। मेेले में कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, राजापुर आदि जगहों से आए लोगों ने दुकानें भी सजाई हैं। इसमें खरीदारों की भीड़ रही। प्रशासन ने भी चाकचौबंद व्यवस्था की है। वहीं मेला परिसर में चल रहे दो दिवसीय दंगल में शुक्रवार को समापन अवसर पर कई पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। कुश्ती में मऊ के उदय को प्रतापगढ़ के बचोल पहलवान ने, गोरखपुर के रामसुमेर को रनखेरा के चुनबाद ने और कानपुर के कल्लू को मझीवां के नेगराम ने हराया। इसके अलावा मझीवां के सुरेश और कानपुर के राजवीर की कुश्ती बराबरी पर छूटी। मुख्य अतिथि तहसीलदार अशोक कुमार रहे। मौके पर आयोजक राजीवनयन यादव, मुन्ना मिश्रा, राजकरन पटेल प्रधान गोंडा, धर्मेंद्र गर्ग, डा. सचान, भरतकूप भाजपा मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद गर्ग आदि मौजूद रहे।