फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Uncontrollable pickup tramples baraatis, six killed, two injured

चित्रकूट : बेकाबू पिकअप ने बरातियों को रौंदा, छह की मौत, दो घायल

Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Uncontrollable pickup tramples baraatis, six killed, two injured
चित्रकूट : रौली कल्याणपुर गांव में हादसे के बाद जाम लगाए ग्रामीण व मौजूद पुलिसटीम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप के पास रौली कल्याणपुर गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने शादी वाले घर के बाहर बैठे आठ बरातियों को कुचल दिया। पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में शुक्रवार को राजबहादुर रैदास की बहन कैलशिया की शादी थी। बरात बांदा जिले के जारी गांव से आई थी। रात में विवाह की छोटी-मोटी रस्में पूरी होने के बाद शनिवार की सुबह फेरे की तैयारी चल रही थी। सुबह करीब छह बजे कुछ बराती घर के बाहर खुले में बैठे थे। इस बीच बांदा की ओर से आया तेज रफ्तार लोडर (पिकअप) आठ बरातियों को रौंदता हुआ पेड़ से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी गौरही गांव निवासी नरेश (25) पुत्र शिवरतन वर्मा, इसी गांव के बैंड पार्टी के रामरूप (26) पुत्र प्यारेलाल, छक्का उर्फ रोहित (30) पुत्र मातादीन, थाना गिरवां के बरसड़ा बुजुर्ग निवासी राजेंद्र उर्फ अरविंद (31) पुत्र नत्थू वर्मा, चित्रकूट के थाना पहाड़ी के कौहारी गांव के सोमदत्त (25) पुत्र भानुप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई।

जारी गौरही के भानु (21) पुत्र ललुवा ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। नरैनी के बड़ोखर निवासी रामनारायण (50) और जारी गांव के भगवान दास (45) को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। सभी शव मोर्चरी में रखवा दिए गए। अतर्रा निवासी पिकअप चालक रोहित यादव को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed