फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Two matches organized in women's cricket

चित्रकूट : महिला क्रिकेट में दो मैचों का आयोजन

Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Two matches organized in women's cricket
फोटो नंबर-10- महिला क्रिकेट मैच के दौरान खिलाडियों से परिचय प्राप्त करतीं ग्रामोदय विवि की प्रवक्? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय उद्यमिता खेल परिसर में चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप में बुधवार को महिला वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। वाराणसी और मुगलसराय ने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

पहला मैच में वीकेएस स्पोर्ट्स पटना ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स वाराणसी के खिलाफ टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 79 रन बनाए। पटना की ओर से रिद्धिमा और प्रिया पटेल ने 19-19 रन बनाए। वाराणसी की ओर से अर्चना ने तीन, नबीला ने एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में पूर्वांचल स्पोर्ट्स वाराणसी ने शिवानी के 49, अनुष्का के 18 रनों की बदौलत 10 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वुमैन ऑफ द मैच वाराणसी की अनुष्का रहीं।
विज्ञापन

दूसरे मैच में मध्य प्रदेश के रीवा का मुकाबला मुगलसराय की टीम के साथ हुआ। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रीवा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 81 रन बनाए। ज्योत्सना ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। मुगलसराय की ओर से सोनल ने तीन ओवरों में केवल सात रन खर्च कर तीन विकेट प्राप्त किया। मुगलसराय ने 82 रनों का लक्ष्य आसानी से 13.3 ओवरों में केवल तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मुगलसराय की प्रज्ञा सिंह ने 36 और सोनू ने 15 रनों का योगदान दिया। सोनल को वुमेन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि सतना जिलाधिकारी अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता व विशिष्ट अतिथि डॉ. परीक्षित सीईओ जिला पंचायत सतना, हीरालाल मिश्र टीआई, आशीष जैन एसडीओपी, बसंत, कांग्रेस पार्षद रवि माला सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी आदि ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच के अंपायर सुमित, ऋषभ, शशिभूषण सिंह, कमेंटेटर सर्वेश निगम, स्वयं त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed