फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Reaching the villages by awakening the national spirit

चित्रकूट : राष्ट्रीय भावना को जागृत कर गांवों तक पहुंचे

Sun, 31 Jul 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Reaching the villages by awakening the national spirit
चित्रकूट : प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के बाद पदाधिकारियों के साथ बाहर निकलते प्रदेश के कैबिने - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्योें की तारीफ की गई। इसे नियमित करने और इसी रास्ते से ही 2024 की सत्ता हासिल करने की बात तय हुई। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाएंगे। गांव-गांव राष्ट्रीय भावना जागृत करने के साथ ही मीडिया का प्रबंधन भी किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में हुई चर्चाओं को गुप्त रखने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पहले और दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि इन योजनाओं से गरीबों का कल्याण हुआ है। पक्के मकान, शौचालय के साथ अन्य योजनाओं का फायदा मिला है। अपने मूल संकल्प पं दीनदयाल के सपनों को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव-गांव तक राष्ट्रीय भावना जागृत किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दूसरे सत्र में दूरगामी परिणाम वाली नीतियों की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार ऐसी योजनाएं बना रही हैं, जिससे भविष्य में भारत देश के निवासियों को इसका फायदा मिल सके। किसानों के लिए भी कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने सभी से संकल्प दोहराया कि 2024 में इन्हीं योजनाओं के सहारे फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सत्र में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण विषय को लेकर कहा कि भारत देश के विकास के लिए भारतीय संस्कृति के आधार पर कार्य किया जा रहा है। गांव-गांव राष्ट्रीय भावना को विकसित कर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए युवाओं को आकर्षित करने वाले कार्यक्रम समय समय पर किए जाएंगे। चौथे सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि मोदी सरकार की विदेश नीति सफल हुई है। इससे पूरे विश्व में भाजपा पर भी विश्ववास बढ़ा है। इस विदेश नीति में राष्ट्रवाद पर लगातार जोर देने से फायदा होगा।

पांचवें अंतिम सत्र में प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही व रमापति राम त्रिपाठी ने लोकसभा चुनाव में मीडिया के प्रबंधन पर जोर दिया। प्रशिक्षुओं को समझाया कि मीडिया मेें बयान देने के पहले सोच समझ लें। मीडिया की लोकतंत्र में भूमिका महत्वपूर्ण है। इससे सामंजस्य बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मदद ली जा सकती है। दूसरे दिन का प्रशिक्षण खत्म होने के बाद इसमें शामिल प्रशिक्षु मीडिया से दूरी बनाने का प्रयास करते देखे गए।

चित्रकूट : प्रशिक्षण वर्ग स्थल पर प्रदेश के प्रमुख संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ कार्यकर्ताओं क?

चित्रकूट : प्रशिक्षण वर्ग स्थल पर प्रदेश के प्रमुख संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ कार्यकर्ताओं क?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed