फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Power outage for four hours due to fault in transmission cable

चित्रकूट : ट्रांसमिशन के केबल में फाॅल्ट से चार घंटे बत्ती गुल

Mon, 31 Mar 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Power outage for four hours due to fault in transmission cable
चित्रकूट। नवरात्र के पहले ही दिन ही शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। मुख्यमंत्री के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश पहले ही दिन बेअसर दिखे। शहर में सुबह से चार घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे नगरवासी गर्मी से बेहाल रहे। बनकट उपकेंद्र की 33 हजार लाइन की केबल में सुबह करीब 11 बजे फाॅल्ट हो गया। जानकारी होने पर कर्मचारी फाॅल्ट ठीक करने पहुंचे। फाॅल्ट इतना बड़ा था कि ठीक करने में चार घंटे लगे गए। दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपकेंद्र में फाॅल्ट होने से उपकेंद्र के कुबेरगंज, जगदीशगंज, बल्दाऊगंज, शंकर बाजार, स्टेशन रोड, धनुष चौराहा सहित अन्य मोहल्लों की आपूर्ति ठप गई थी। नवरात्र के व्रत रखने वाले श्रद्धालु सहित अन्य लोग गर्मी से व्याकुल हो गए। लोग आपूर्ति आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नवरात्र में 24 घंटे आपूर्ति देने का वादा किया है, लेकिन पहले दिन ही शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। चार घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि केबल में फाॅल्ट होने से आपूर्ति बंद हो गई थी। ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed