{"_id":"61f6b968dec6e4274c4c393d","slug":"chitrakoot-news-markundi-sho-suspended-action-taken-in-case-of-assault-on-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: निलंबित किए गए मारकुंडी थानाध्यक्ष, ग्रामीणों से मारपीट मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: निलंबित किए गए मारकुंडी थानाध्यक्ष, ग्रामीणों से मारपीट मामले में हुई कार्रवाई
Sun, 30 Jan 2022 09:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:44 PM IST
सार
जांच रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर नई तैनाती के लिए चुनाव आयोग को विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मारकुंडी थाना क्षेत्र के छोटी पाटिन गांव में कुछ ग्रामीणों से मारपीट मामले में मारकुंडी थानाध्यक्ष प्रमोदकुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर 24 घंटे के अंदर नये प्रभारी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
मारकुंडी के छोटी पाटिन गांव में 25 जनवरी की देर रात एक बजे अवैध खनन के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम का उसके परिजनों से विवाद हुआ था। जिसमें देवनारायण पांडेय आदि ने पुलिस टीम पर दरवाजे तोड़कर मारपीट गाली गलौज करने और महिलाओं को पीटने के आरोप लगाये थे।
विज्ञापन
डीएम एसपी को पत्र देकर पीड़ितों ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई कराने की मांग की थी। वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने देवनारायण समेत छह परिजनों पर पुलिस टीम पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें थानाध्यक्ष ने बताया था कि उन्हें चोट लगी है और इसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस मामले में एसपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर थानाध्यक्ष को अवकाश पर भेज दिया था।
विज्ञापन
रविवार को एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सभी जांच रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर नई तैनाती के लिए चुनाव आयोग को विकल्प दिए गए हैं। उम्मीद है कि 24 घंटे के अंदर नये थानाध्यक्ष की तैनाती होगी।