फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

जिला व ब्लॉक समन्वय समिति का गठन

Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। गायत्री परिवार उप जोन की जिला स्तरीय गोष्ठी गायत्री प्रज्ञा पीठ कर्वी में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य जनपद में संगठन के क्रम में जिला समन्वय समिति सहित ब्लॉक समन्वय समितियों का गठन रहा। गोष्ठी में शांतिकुंज से आए उत्तर जोन के समन्वयक रामयश तिवारी, संध्या तिवारी, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. राम नारायण त्रिपाठी, उप जोन समन्वयक राम मिलन पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में शांतिकुंज प्रतिनिधि रामयश तिवारी ने कहा संगठन के बिना कोई काम संभव नहीं है। संगठन के माध्यम से मंडलों का गठन हो। डा. राम नारायण त्रिपाठी ने मिशन के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा कि मिशन के उन कार्यकर्ताओं की खोज करें जो मिशन में पहले से जुड़े हैं, लेकिन सुसुप्त अवस्था में हैं।
विज्ञापन

भवानीदीन यादव को जिला समन्वयक, दिनेश कुमार को उप समन्वयक सहित जिला समिति सदस्य प्रमोद कुमार पटेल, राम लखन केसरवानी, विमला सिंह, सुधा तिवारी, पुष्पा शर्मा, नीलम श्रीवास्तव, शिव भवन तिवारी, रामसेवक त्रिपाठी, डॉ. राजकुमार द्विवेदी को बनाया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक कमलेश यादव, संस्कार प्रकोष्ठ श्रवण कुमार गुप्त, बाल संस्कार शाला प्रकोष्ठ सुधा तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार पटेल, रचनात्मक प्रकोष्ठ बिहारी लाल गुप्त व समयदान प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राम नारायण त्रिपाठी को बनाया गया। ब्लॉक समन्वयक में कर्वी से प्रमोद कुमार पटेल, पहाड़ी से दिनेश कुमार, मानिकपुर से शिव भवन तिवारी, मऊ से रामसेवक त्रिपाठी, रामनगर से रामलखन केसरवानी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed