फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

लाभार्थियों को बांटे गए पोषाहार किट

Tue, 10 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। सदर ब्लाक क्षेत्र के कसहाई गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को अनुपूरक पोषाहार किट वितरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन ने पोषाहार वितरण में परिवर्तन किया है। इसी के तहत जनपद में ड्राई पोषाहार का वितरण का शुभारंभ हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम के पात्र गर्भवती महिला, धात्री महिला, बच्चों, अति कुपोषित बच्चों, किशोरियों को बाटेंगे। बिना किसी भेदभाव के कार्य किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पोषाहार लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा और स्वयं सहायता समूह को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कर्वी पीड़ी विश्वकर्मा, पहाड़ी महेंद्र कुमार पटेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर बीएल गुप्ता, ग्राम प्रधान राम सजीवन, सचिव मोहनलाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed