{"_id":"5faad5238ebc3e9bd012688d","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp593639683","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मान रहे सीएम का आदेश, ढाई प्रतिशत लग रहा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मान रहे सीएम का आदेश, ढाई प्रतिशत लग रहा टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापार करने वालों को ढाई प्रतिशत टैक्स में एक प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है, लेकिन मुख्यालय की गल्ला मंडी में इसे लागू नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों ने इसका विरोध किया है।
गल्ला व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महासचिव गुलाब गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक प्रतिशत मंडी टैक्स में छूट देने की घोषणा का अब तक अमल नहीं हुआ है। पहले की ही तरह ढाई प्रतिशत मंडी टैक्स लग रहा है। स्थानीय अधिकारी व्यापारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है। पांच जून से इस टैक्स को खत्म करने की मांग चल रही है। इसमें आधी अधूरी मांग प्रदेश सरकार ने मानी है। इतना मुख्यमंत्री ने घोषणा की है उतना भी स्थानीय स्तर पर नहीं माना जा रहा है।
इस संबंध में मंडी सचिव विपुल कुमार ने बताया कि मंडी टैक्स कम करने का उनके पास कोई आदेश नहीं है। जब तक उनके विभाग के अधिकारी इसका आदेश नहीं देंगे, तब तक इसे लागू नहीं किया जा सकता।