फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

डाकू बबुल्ला गैंग का सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। मऊ व बरगढ़ क्षेत्र में आतंक फैलाने वाले डाकू बबुल्ला गैंग का सदस्य बिरसुख कोरोना पॉजिटिव मिला। वह कई साल से जिला जेल में बंद है। जेल में मंगलवार की सुबह आंख दर्द से बेहाल होने पर इसे सुरक्षाकर्मी जिला अस्पताल लाए। जांच के दौरान कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी होने पर जिला जेल में इसके संपर्क में आए अन्य बंदियों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

डाकू बबुल्ला गैंग का इनामी सदस्य अहिरी गांव निवासी बिरसुख पुत्र श्यामलाल को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था। कई दिनों से उसकी आंख में तेज दर्द होने पर मंगलवार को उसे सुरक्षाकर्मियों के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। कोविड जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे सुरक्षाकर्मियों के साथ कोविड अस्पताल खोह भेजा गया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इसके संपर्क में रहे अन्य बंदियों की भी कोरोना की जांच कराई जा रही है। जेल में पहले भी समय-समय पर कोरोना की जांच होती रहती है। गौरतलब है कि लगभग 12 साल पहले बबुल्ला गैंग का मऊ व बरगढ़ क्षेत्र में आतंक था। इस गैंग का अब खात्मा हो चुका है। गैंग के ज्यादातर सदस्य जेल में हैं या फिर मर चुके हैं। कुछ सदस्य जमानत पर रिहा भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed