फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

चार अधिकारी बैठक से गैरहाजिर, जवाब तलब किया

Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अवैध खनन पर खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि खनन व प्रवर्तन पर कार्रवाई करें। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड, सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने जवाब तलब करने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मनरेगा के कार्यों में जो विभाग अपने लक्ष्य को पूरा नहीं किया है, उनसे जवाब तलब किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जो जनहित की योजनाएं संचालित है उनमें अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाया जाए। निवेश मित्र पोर्टल की स्थिति पर सुधार करें। इसकी लगातार शासन से समीक्षा की जा रही है। श्रम प्रवर्तन विभाग की योजनाओं पर कहा कि श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभांवित कराया जाए। मनरेगा के शत-प्रतिशत श्रमिकों का पंजीकरण अभियान चलाकर कराएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर कहा कि 27 नवंबर को विवाह कार्यक्रम सभी विकासखंड स्तर पर आयोजित कराया जाए। नई सड़कों का निर्माण व सुंदरीकरण के कार्य पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों पर तेजी लाएं। जनपद में किसी भी सड़क पर गड्ढा न मिले।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों के ऑपरेशन कायाकल्प पर ही ग्राम पंचायत की धनराशि खर्च की जाए। अन्य किसी कार्य में न करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक गोशाला का पशु चिकित्साधिकारी भ्रमण कर गोवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य करें। गोवंश के भरण-पोषण की पत्रावलियों का भुगतान कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, सीडीओ अमित आसेरी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, उप निदेशक कृषि टीपी शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed