{"_id":"5ef78f948ebc3e430f3f7c60","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp567983619","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री ने सरकार की योजनाओं की तारीफ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री ने सरकार की योजनाओं की तारीफ की
फोटो- 32- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्जुअल रैली में उनके संबोधन को सुनते सांसद आरके सिंह पट?
- फोटो : CHITRAKUTT
Link Copied
चित्रकूट। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के संवाद को सुना । जनसंवाद रैली में कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में शहर, कस्बे और गांव में फेसबुक लाइव, यूट्यूब आदि के माध्यम से लोगों ने केंद्रीय मंत्री की बातों को सुना। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कामों को गिनाया। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी देश ने धैर्य नहीं खोया। इससे देश आगे और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री के कामों की सराहना की।
विज्ञापन
शनिवार की शाम को केंद्रीय मंत्री की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की थी। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी तबकों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की हैं। कोरोना संक्त्रस्मण सरकार विजय प्राप्त करेगी । सांसद आरके सिंह पटेल ने अपने आवास पर कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व लगातार जनता से संवाद बनाए रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि आज जनसंवाद रैली के माध्यम से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता से संवाद किया है। सरकार के कामों को जनता के सामने रखा है। वर्चुअल रैली में नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, जगदीश गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश पांडेय,अशोक जाटव, पंकज अग्रवाल, शिवशंकर सिंह, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।