फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

आंधी बारिश के साथ बिजली गुल, अन्नदाता की मुश्किल

Mon, 27 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
भरतकूप/मऊ/मानिकपुर/शिवरामपुर(चित्रकूट)। आंधी, बारिश के साथ जिले के कई स्थानों पर ओला वृष्टि ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कहर ढाया। जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इसी बीच बिजली पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई। इससे सभी की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

इस मौसम से रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों व खलिहानों में रखा भूसा उड़ गया। कुछ स्थानों में ओलावृष्टि होने से फसलों सहित महुआ व आम की फसल को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन

रविवार की रात को तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ , बिजली के खंभे गिर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लगी विद्युत की तार टूट गई। जिससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। सुबह पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। रात भर बारिश होने से खेतों मे तैयार गेहूं व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ। कई किसान फसल को काटकर खलिहानों में रख दिया था। बारिश होने से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के मानिकपुर, मऊ, राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर सहित अन्य क्षेत्र के गांवों मेें आंधी पानी का कहर देखा गया। जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची है। बिजली की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वस्त हो गई है। कई गांवों विद्युत पोल व लाइनें टूट गई है। सुबह होने पर बिजली की आपूर्ति कुछ स्थानों पर शुरू कराई गई। बिजली न आने से पानी की आपूर्ति पर भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव पड़ा है। शिवरामपुर के गोबरिया बुजुर्ग गांव के पैतनापुरवा में राजाराम यादव के घर में पीपल का पेड गिरा। जिससे पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे ने बताया कि पूरे जिले में तेज बारिश हुई है। हलांकि 80 प्रतिशत फसल कट चुकी है लेकिन इस बारिश आंधी से शेष फसल को भारी नुकसान की सूचना है। जिसका सर्वे कराया जा रहा है। उधर विद्युत विभाग के एसई पीके मित्तल ने बताया कि आंधी पानी से कई स्थानों की तार टूटी है। इससे आपूर्ति बाधित हुई है। मंगलवार तक सभी स्थानों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed