{"_id":"622e3276519cb31994559242","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp685494713","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कर बालू ले जा रहे तीन ट्रैक्टर समेत दो चालकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कर बालू ले जा रहे तीन ट्रैक्टर समेत दो चालकों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत बागे नदी के ओरा घाट में अवैध रूप से चल रहे बालू खनन के स्थान पर पुलिस ने रात में छापा मारा। जिसमेें बालू भरे तीन ट्रैक्टर व दो चालकों को पकड़ लिया गया जबकि एक चालक भाग गया। पुलिस ने इस मामले में खनन कराने वाले युवक सहित तीन ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ खनन व खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
थाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि बागे नदी के आरो घाट में अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर में ढुलाई की जा रही है। जिस पर पुलिस एसआई अरविंद कुमार सिंह व रविकांत मय फोर्स के साथ ओरा घाट में छापा मारा। जिसमें मौके से तीन ट्रैक्टर बालू भरे व दो चालकों को गिरफ्तार कि या गया। जिसमें चालक विजय निवासी कहेटा, दिग्विजय सिंह पटेल उर्फ सोनू निवासी परसौंजा को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में बताया गया कि भागा ट्रैक्टर चालक सुरेश यादव निवासी ओरा का रहना वाला है। पुलिस को बताया कि अवैध खनन का कार्य शैलेंद्र उर्फ पप्पू गौतम पुत्र रमेश गौतम निवासी ओरा पहाड़ी के देखरेख में किया जाता है। उनको सिर्फ बालू की ढुलाई के लिए रुपये मिलते है। इस मामले में पुलिस ने खनन का कार्य कराने वाले सहित तीन चालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एक ऑडियो भी जारी हुआ है। जिसमें एक दरोगा से कार्रवाई को लेकर लेनदेन कर मामले के निस्तारण की बातचीत हो रही है। जिसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बालू की ढुलान में बैलगाड़ी का किया जाता इस्तेमाल
ओरा घाट में बैलगाड़ी से भी अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। ऐसी चर्चा क्षेत्र में की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के डर के कारण ट्रैक्टर मालिक अपना ट्रैक्टर इस कार्य में नहीं लगाते। जिससे बैलगाड़ी का इस्तेमाल बालू की ढुलान में किया जाता है।