{"_id":"622e3179f9d41c14150dd709","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp685492019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के लिए जबरन मांगता था चंदा फिर रुपये से करता था नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के लिए जबरन मांगता था चंदा फिर रुपये से करता था नशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कक्षा तीन के छात्र की हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक भले ही पता न चला हो, पर परिजनों में चर्चा है कि मुख्य आरोपी भुल्लू ने नरबलि के लिए यह घटना की है। छात्र की मां जमुनिया व बहन कुसुमा ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है, लेकिन भुल्लू व उसका परिवार वर्षों पहले हुए भूमि विवाद से रंजिश रखता है। भुल्लू घर के पास स्थित मंदिर के नाम पर लोगों से चंदा जुटाकर नशेबाजी करता है। लगभग एक साल पहले भुल्लू ने मंदिर के लिए उनसे भी कई बार चंदा मांगा था। चंदा न देने पर भुल्लू ने कहा था कि वह उसके परिवार के किसी एक सदस्य की नरबलि देगा। इससे परिजन डरे रहते थे। हालांकि एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि नरबलि का मामला अभी स्पष्ट नहीं है। कई बिंदुओं पर जांच व पूछताछ हो रही है।
एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ी धारा
आठ मार्च को घर के बाहर निकले कंहैया (8) के परिजनों ने नौ मार्च को कोतवाली में उसके लापता होने की जानकारी दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कंहैया के अपहरण की रिपोर्ट की दर्ज की थी। शनिवार को कंहैया का शव मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ा दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
वहीं पति-पत्नी बैठकर खाते थे खाना
आठ मार्च को कंहैया की हत्या किए जाने की संभावना है। इसकी जानकारी भुल्लू व उसकी पत्नी को थी। इसके बाद छात्र के शव को जिले से बाहर फेंकने की साजिश थी, लेकिन मामला ठंडा होने का हत्यारे इंतजार कर रहे थे। इसीलिए शव को प्लास्टिक के ड्रम में छिपा कर रखा गया था। यह ड्रम आरोपी के घर के बरामदे में रखा था। स्थानीय लोग बताते हैं कि इसी स्थान पर बैठकर प्रतिदिन सुबह व शाम को भुल्लू परिवार के साथ खाना भी खाता था। शनिवार को भुल्लू की भाभी ने बदबू आने की बात कहते हुए ड्रम खोलने को कहा था। इस पर घर में ताला बंद कर भुल्लू भाग गया था। इसके बाद ताला तोड़कर ड्रम खोला गया, तो उसमें छात्र का शव मिला था।