{"_id":"62263eba7976be4d714be9f8","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6843892199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में गडबड़ी करने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में गडबड़ी करने की जताई आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने चित्रकूट जिले में मतगणना के दौरान भाजपा के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से गड़बड़ी कराए जाने की आशंका जताई है।
सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव अपनी पार्टी के प्रत्याशी अनिल प्रधान के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला से मुलाकात की। सपा नेताओं ने उन्हें बताया अभी तक चित्रकूट, मऊ व मानिकपुर विधानसभा सीटों में हुए मतदान के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह भी कहा कि स्ट्रांग रूम परिसर में गाड़ियों का प्रवेश वर्जित किया जाए। स्ट्रांग रूम की देखरेख के नाम पर अधिकारियों के आने-जाने पर भी सवाल खड़े किए।
कहा निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतगणना वाले स्थान से 200 मीटर दूर अधिकारियों की गाड़ी खड़ी होनी चाहिए, लेकिन अधिकारी गाड़ियां लेकर अंदर तक जाते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से भी की है।