{"_id":"621fb403dd77b97678720a1e","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6834822189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर व्यापारी की पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर व्यापारी की पत्नी ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के स्टेशन रोड निवासी फर्नीचर व्यापारी की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंची और शव को फंदे से उतारा।
रेलवे स्टेशन रोड निवासी फर्नीचर व्यापारी संदीप केशरवानी की पत्नी दीक्षा केशरवानी (28) ने बुधवार की दोपहर घर के कमरे में फांसी लगा ली। पति ने बताया कि वह सब दुकान में थे और पत्नी अपने कमरे में थी। शाम को जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जाकर कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पति के चीखने की आवाज सुनकर अन्य परिजन पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने भी कोई कारण नहीं बताया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।