{"_id":"621fb2a9177ee10ce06f17b9","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6834795155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या मेला में मंदाकिनी मेें स्नान कर लगाई परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या मेला में मंदाकिनी मेें स्नान कर लगाई परिक्रमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। फाल्गुन मास की अमावस्या मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में पूजा-पाठ कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन भी किए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के जवान तैनात रहे।
फाल्गुन मास की अमावस्या मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। बुधवार की सुबह रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान कर विधि-विधान से पूजा पाठ किया। भगवान शिव के मंदिर मत्यगजेंद्र नाथ में जलाभिषेक किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। जिन्होंने परिक्रमा लगाने के बाद धर्मनगरी के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसइया आश्रम, गुप्तगोदावरी आदि के दर्शन किए।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। व्यवस्था के लिए नगर पालिका परिषद चित्रकूट के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील व पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।