फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

धर्म नगरी में गूंजता रहा ओम नम: शिवाय

Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-1- महाशिवरात्रि पर धर्मनगरी के मत्तगयेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/पहाड़ी/मानिकपुर। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करने की होड़ लगी रही। सुबह से शिवालयों में ओम नम: शिवाय मंत्र की गूंज रही। धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शिव बरात निकाली गई।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर धर्मनगरी स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। भक्तों में जलाभिषेक करने की होड़ लगी रही। जिन्हें संभालने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटने लगे। बोल बम की गूंज से धर्मनगरी गूंज उठी। मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में चार प्रहर की आरती का आयोजन विभिन्न वाद्य यंत्रों के सहारे किया गया। क्षेत्र के मड़फा के जंगल में स्थित शिवमंदिर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे। इसी तरह से पहाड़ी कस्बे स्थित पालेश्वर नाथ मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। जिसमेें महिलाओं की संख्या अधिक रही। मानिकपुर क्षेत्र के चर स्थित सोमनाथ मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। मऊ क्षेत्र के ऋषियन के मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शिव बरात
जिले में कई स्थानों पर शिव बरात निकाली गई। श्रीमत्यगयेंद्र नाथ पर्णकुटी मंदिर सेवा ट्रस्ट ने रामघाट के मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर से शिव बरात निकाली। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी विपिन तिवारी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रबंधक प्रदीप तिवारी, आनंद प्रताप पटेल, अंकित पहारिया व जानकीशरण गुप्ता व साधु-संत मौजूद रहे। जिला मुख्यालय में भी धतुरहा चौराहे से उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, जितेंद्र धतुरहा, शिव कुमार अवस्थी शामिल रहे। सिविल लाइन स्थित विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मनोज वर्मा, रावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
राजापुर/सरैंया संवाद के अनुसार महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली सहित ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि पर्व में प्रात:काल से ही शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कस्बे के प्राचीन देवीदयाल शिवाला सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर रोड शिवाला, अर्द्धनारेश्वर शिवाला, शिवहरे शिवालयों के अलावा कस्बे के अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की। भक्तों ने शिवालयों को पुष्पों से सजाया। सरैंया संवाद के अनुसार, चर गांव स्थित सोमनाथ मंदिर में सुबह से हजारों भक्त भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे। शिवभक्तोंने जगह-जगह में भंडारे के साथ ठंडाई बंटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed