{"_id":"62191d40eb76de182953a0ab","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp682595735","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई
विज्ञापन
फोटो-6- चंद्रहास- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के पुरवा तरौंहा गांव के छात्र ने कालेज में पिटाई होने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने आरोप लगाया कि एक छात्रा के परिजनों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर कालेज परिसर में पीटा था। इसके बाद कालेज से उसका नाम भी काट दिया गया था, जिससे वह क्षुब्ध था।
पुरवा तरौंहा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद पुत्र रामसहाय ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि गुरुवार को उसका पुत्र चंद्रहास विश्वकर्मा (18) रोज की भांति गांव स्थित इंटर कालेज गया था। करीब 11 बजे घर आ गया। सभी लोग खेत व अन्य कार्य के लिए घर से बाहर चले गए थे। बहू घर पर अकेली थी इसी दौरान किसी वक्त पुत्र बाहर के कमरे में फांसी लगा ली। जब बहू ने देखा तो मदद की गुहार लगाकर खेत में कार्य कर रहे पति व अपना सास को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने एक छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर बेटे की कालेज में पिटाई की थी। इसके बाद उसका कालेज से नाम भी काट दिया गया था। पिटाई और फिर नाम काटने से क्षुब्ध होकर बेटे ने फांसी लगाई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। डीआईओएस बलिराज राम ने कहा कि मामले की अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है। संबधित कालेज के प्रधानाचार्य व अन्य से जानकारी की जा रही है। वहीं कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।