{"_id":"62191bd0dabaef075e38e926","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp68259316","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक नगरों का भाजपा ने ही कराया विकास : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक नगरों का भाजपा ने ही कराया विकास : योगी
विज्ञापन
फोटो- 9- चित्रकूट की जनसभा में संबोधन के दौरान दोनों सीटों के प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का अभिव?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को धर्मनगरी में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन पुलिस लाइन के पास खोह मैदान में दोे विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा की। उन्होंने यहां घोषणाअें की झड़ी लगा दी। कहाकि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में रामायण शोध संस्थान और महर्षि बाल्मीकि आश्रम तक रोपवे बनवाने की योजना है।
यहां आवागमन सुगम करने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया गया। चित्रकूट मेें एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है। मेडिकल कालेज खोला जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर की एक यूनिट लगने वाली है, जहां तोपें बनेंगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में ही हर घर पानी की योजना शुरू की गई है। इस तरह की कई योजनाएं शुरू की गई हैं। विरोधी पार्टियां पूछती हैं कि विकास के लिए पैसा कहां से आ रहा है तो उन्हें बताया जाता है कि माफिया की जमीनों पर बुलडोजर चल जाता है तो पैसा अपने आप आ जाता है। उसी से सड़कों का निर्माण हो रहा है। गोशालाएं बन रही हैं। गोबर से निकलने वाली से जल्द ही सिलिंडर भी भरे जाएंगे। धार्मिक नगरों का भाजपा शासनकाल में सबसे ज्यादा विकास हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सपा व बसपा सरकारों ने डकैतों को संरक्षण देकर सरकारी धन लूटा है। भाजपा सरकार में कोई डकैत अब सिर नहीं उठा रहा है। एक जमाना था जब डकैतों के कारण चित्रकूट सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनी कार्य करने को तैयार नहीं थीं। पिछली सरकार डकैतों को तमंचा देने का काम करती थी। उनका अब काम तमाम कर दिया गया है। फिर उन्होंने चित्रकूट सदर सीट से प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और गठबंधन में अपना दल एस के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महराज को जिताने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद आरके सिंह पटेल, प्रांतीय महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री देवेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैराें प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, रामसगार चतुर्वेदी, रामबाबू गुप्ता, शानू गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।