{"_id":"6217c6c6cef7013a635fa8a7","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6823980166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में अन्ना मवेशी की समस्या पर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में अन्ना मवेशी की समस्या पर होगा काम
विज्ञापन
फोटो-4- पत्रकारों से बातचीत करते शहर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आए पार्टी के यूप
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा गंदे और भड़काऊ भाषण देकर हिंदू मुस्लिम के बीच में खाई पैदा कर रही है। बुंदेलखंड में अन्ना मवेशी और पलायन की समस्या है आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इसी क्षेत्र में सबसे अधिक काम होगा।
गुरुवार को चित्रकूट सदर और मानिकपुर सीट के आप के प्रत्याशियों के समर्थन में चित्रकूट पहुंचे यूपी प्रभारी ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के पास रोजगार का कोई विजन नहीं है। पहले पकौड़ा से रोजगार देने की बात कही अब गोबर से रोजगार देने की बात कह कर बहकाया जा रहा है। आम आदमी का बैंक में जमा साढ़े 10 लाख करोड़ केंद्र और यूपी की सरकार की सहमति से सरकार के कुछ चंद मित्रों को कर्ज के रूप में दे दिया गया। इसके अलावा केंद्र सरकार के उन चंद मित्रों में ही कई ऐसे भी हैं जो हजारों करोड़ों रुपये लेकर देश का विदेश भाग गए हैं। महंगाई और मूल सुविधाओं को उपलब्ध कराने की कोई योजना नहीं है जातिवाद का विरोध आम आदमी पार्टी लगातार कर रही है जबकि भाजपा इस को और बढ़ावा दे रही है।
प्रदेश में स्कूलों की हालत बहुत खराब है बच्चों को भोजन जूते ड्रेस आज सुविधाएं नहीं मिल रही है आम आदमी पार्टी की दिल्ली में एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने बढ़ी हुई फीस अभिभावकों को वापस दिलाई। जबकि यूपी में कोरोना काल में भी अभिभावकों से फीस वसूली गई पर पढ़ाई नहीं हुई। इस दौरान पार्टी के प्रत्याशी संतोषी लाल शुक्ला व अविनाश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।