फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

अशिक्षितों व दलितों को ठगती रहीं यूपी की सरकारें

Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-3-मानिकपुर में जनाधिकार पार्टी गठबंधन दल के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधन करते पा? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। जनाधिकार पार्टी व गठबंधन दल के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि लगभग 30-35 सालों से यूपी में जो भी सरकारें बनी, उन सभी ने अशिक्षित व दलितों को सिर्फ छलावा कर ठगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को मानिकपुर कस्बे में जनसभा के दौरान जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने कहा कि कब तक दूसरी पार्टियों को वोट देकर विधायक, सांसद, मंत्री बनाते रहेंगे। उनके लड़कों को पुलिस, शिक्षक अधिकारी बनाते रहोगे, हर समाज के लोगों के भी बच्चों की भी हर जगह भागीदारी हो। डकैत के मुद्दे उठाते हुए कहा कि कोल समाज के बेगुनाह आज भी जेलों में बंद हैं। अगर थाने या किसी अन्य विभाग में अपने काम के लिए जाते है तो वह सिर्फ उसी की सुनते है जिसकी सरकार होती है।
विज्ञापन

एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव मो. सलमान ने कहा कि केंद्र व यूपी की सरकारें सिर्फ ठगी का ही काम कर रहीं हैं। झूठे आश्वासन के बल पर सरकार सिर्फ ताली बजवाने का काम करती है। यहां की जनता को अपने बीच के लोगों को विधायक बनाना होगा तभी उनकी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आदिम समाज पार्टी व वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा प्रत्याशी शिवपूजन कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed