{"_id":"6203ffc8979d93264a00f71e","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp679758992","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी वार्डों में कम मतदान अच्छा नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-20- शहर के बल्दाऊगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करत?
- फोटो : CHITRAKOOT
Link Copied
चित्रकूट। शहरी वार्डों से कम मतदान होना अच्छा नहीं है। यह बात जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कर्वी के वार्ड नंबर 22 बल्दाऊगंज कर्वी में कही। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर व चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने चौपाल में कहा कि पिछले चुनाव के दौरान वार्ड में 50 प्रतिशत से नीचे मतदान रहा। यह ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले कम है। यह अच्छी बात नहीं है। इस बार सौ प्रतिशत वोट करें। उन्होंने कहा कि बल्दाऊगंज में कुछ नए मोहल्ले जोड़े गए हैं। अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील को निर्देश दिए कि सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि 27 फ रवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। कहा कि मोहल्ले में पानी जमा होने की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने सफ ाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला को निर्देश दिए कि कर्मचारी लगाकर तत्काल स्वच्छ कराएं। इस अवसर पर डीआईओएस बलिराज राम, सभासद किरन पयासी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, स्वीप आइकन सुरेश प्रसाद, बीएलओ रजिया बानो, रेखा सोनी, अनीता देवी, सत्यवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।