फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। खदान में अचानक पत्थर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन

घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के पत्थर खदान में हुई। बताया गया कि पहरा गांव का मजदूर चुन्नू (52) खदान में कार्य कर रहा था। अचानक पत्थर गिरने से वह घायल हो गया। मौजूद अन्य मजदूरों ने देखा तो मदद की गुहार लगाई। आनन-फानन जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इस पर खदान मालिक और परिजन बांदा ले गए। वहां इलाज के दौरान घायल मजदूर की मृत्यु हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि सुक्खू महाराज की खदान में मजदूर कार्य करता था। अचानक पत्थर गिरने से घायल हो गया। इलाज के लिए बांदा ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया। बांदा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed