{"_id":"6203f8cf2951fd208546fa8f","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6797473108","type":"story","status":"publish","title_hn":"106 फीसदी उपलब्धि के साथ प्रदेश में जिला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
106 फीसदी उपलब्धि के साथ प्रदेश में जिला अव्वल
विज्ञापन
फोटो-13- मालती देवी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मातृ वंदना योजना में लक्ष्य के सापेक्ष 106 फीसद उपलब्धि के साथ जिले का प्रदेश में पहला स्थान है। योजना के तहत पहली बार गर्भवती हुईं महिलाओं को पांच हजार की धनराशि दी जाती है। मातृ वंदना योजना की धनराशि से गर्भवती धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार में मदद मिल रही है। इस धनराशि से मध्यम वर्गीय परिवार की काफी सहायता हो जाती है।
बलदाऊगंज कर्वी में अंडे का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले सज्जन रैकवार का कहना है कि उनकी पत्नी मालती ने 22 नवंबर 2021 को बच्ची को जन्म दिया था। मातृ वंदना योजना के तहत पत्नी को दो किस्तों में तीन हजार रुपये मिले हैं। यह रकम बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन मौके पर मध्यम वर्गीय परिवार को इससे काफी मदद हो जाती है।
शंकर बाजार निवासी राधा देवी पांडेय ने 26 मार्च को बच्चे को जन्म दिया था। उन्हें भी योजना का लाभ मिला है। जानकीपुरी निवासी अनीता प्रजापति को भी धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को तीन किश्तों में पांच हजार रुपये की मदद दी जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष 106 फीसदी उपलब्धि के साथ जिले का प्रदेश में पहला स्थान है। योजना के प्रारंभ से फरवरी 2022 तक 27 हजार 252 का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 106 फीसद उपलब्धि मिल चुकी है।