{"_id":"62029ebed8c6bf26c230e52e","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6795594177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के नामांकन में जाम में फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के नामांकन में जाम में फंसी एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मंगलवार को विधानसभा सीट के नामांकन के अंतिम दिन हाईवे से लेकर कई स्थानों पर जाम लगा। इसमें दो एंबुलेंस भी फंसी रही। जिसमें भाजपा समर्थित अपना दल एस के प्रत्याशियों के समर्थकों के वाहन शामिल रहे। इसके बाद बस स्टैंड से लेकर कलक्ट्रेट मार्ग पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में भी जाम लगा।
शहर के बेड़ी पुलिया के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लंबा जाम लग गया। जिसमें दो एंबुलेंस भी फंसी रही। उस स्थान के पास भाजपा व अपना दल का कार्यक्रम भी चल रहा था। जहां से बार-बार ऐलान किया जाता रहा कि अपनी-अपनी गाड़ियां सड़क से हटा लें। इसके बावजूद समर्थकों के वाहनों की लंबी लाइनों से हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे। इसमें दो रोडवेज बसें सहित कई वाहन फंस गए। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर जाम खुलवाया।
इसी प्रकार नामांकन स्थल मार्ग से लेकर सपा कार्यालय तक के जुलूस में जब सपा के दोनों प्रत्याशियों का काफिला निकला तो कई स्थानों पर जाम लगा रहा।