फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

बसपा प्रत्याशी के पास शस्त्र, वाहन नहीं

Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। सदर सीट से बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह के पास एक भी वाहन, शस्त्र नहीं है। इनके नाम कोई अपराध दर्ज नहीं है। कोई कर्ज भी नहीं है। नामांकन में दाखिल हलफनामे के अनुसार प्रत्याशी के पास तीन लाख 99 हजार 292 रुपये नकद हैं। उनकी शिक्षा एमए एलएलबी है। उनकी पत्नी विभा सिंह के पास 15 लाख 67 हजार 14 रुपये नकद हैं। उनके नाम लखनऊ में 14 लाख की कीमत का एक प्लॉट है। उनके बडे़ पुत्र के नाम तीन लाख 17 हजार सात रुपये, छोेटे पुत्र के नाम एक लाख 19 हजार 209 रुपये व पुत्री के नाम तीन लाख 44 हजार 111 रुपये है। गौरतलब है कि 2012 में यह कांग्रेस से इसी सीट पर चुनाव लड़े थे। उस समय की दर्शायी संपत्ति से इस बार उनकी संपत्ति कम है।
विज्ञापन

दो लाख 32 हजार के आप प्रत्याशी मालिक
आम आदमी पार्टी के चित्रकूट सदर से प्रत्याशी संतोषी लाल शुक्ला की शिक्षा इंटरमीडिएट तक है। उनके नाम दो मुकदमे विचाराधीन हैं। उनके पास एक कार है लेकिन कोई शस्त्र नहीं है। चल संपत्ति दो लाख 32 हजार है। अचल संपत्ति में देवागंना रोड व अमानपुर में दो प्लाट और तरौंहा में पैतृक घर है। जिसमें दो भाइयों का बंटवारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed