{"_id":"62016567a4cbc176c9451480","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp679406061","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा व आप ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा व आप ने किया नामांकन
विज्ञापन
फोटो-14 आर- चित्रकूट सदर सीट से बसपा के लिए प्रत्याशी पुष्पेंद्रसिंह के नामांकन पत्र को रिटर्निंग ?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को दोनों विधानसभा सीटों के लिए आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। जिसमें कांग्रेस व सपा के प्रत्याशियों ने दूसरे सेट में नामांकन किया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिले की दो चित्रकूट सदर व मानिकपुर विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन अलग-अलग दलों के आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर पूजा यादव ने बताया कि चित्रकूट विधानसभा के बसपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह समर्थकों के साथ नामांकन स्थल आए। प्रस्तावक विभा सिंह ने आरओ को नामांकन पर्चा सौंपा। साथ में वरिष्ठ पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार मौजूद रहे। इसी सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संतोषी लाल शुक्ल ने प्रस्तावक के साथ नामांकन कराया है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला भारती ने दुबारा एक सेट में पर्चा प्रस्तुत किया। सपा के अनिल प्रधान ने भी दूसरे सेट के साथ नामांकन दाखिल किया है। बुंदेलखंड क्रांति दल से रामभरोसे प्रजापति ने भी नामांकन किया।
रिटर्निंग ऑफिसर नवदीप शुक्ला ने बताया कि मानिकपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी बलबीर पाल ने प्रस्तावक जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा के साथ दो सेट में पर्चा भरा। निर्दलीय कृष्णदत्त पांडेय ने आरओ को नामांकन पर्चा सौंपा है। कांग्रेस पार्टी की रंजना पांडेय ने दूसरे सेट में पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
डॉ. निर्भय ने पर्चा लेकर चौंकाया
चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए कोतवाली कर्वी के सपहा गांव के बाबूलाल यादव, डिलौरा के राजबहादुर सिंह ने पर्चा लिया है। इसके अलावा इसी विधानसभा से सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी डॉ. निर्भय ने पर्चा लेकर चौंका दिया। अब देखना है कि नामांकन पर्चा जमा करेंगे या नहीं। इसके अलावा चित्रकूट सदर सीट से हृदेश कुमार वर्मा, रामभरोसा, पप्पू यादव व राजबहादुर सिंह ने पर्चा लिया है।

फोटो-15- चित्रकूट सदर सीट से आप के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी संतोषी लाल शुक्ला। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT