{"_id":"620004e955a0e71d7d6338d2","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6792136188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने साइकिल पर मारी टक्कर, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने साइकिल पर मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत कर्वी पहाड़ी रोड़ पर अशोह गांव के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। दुर्घटना रविवार की शाम चार बजे के लगभग हुई।
पहाड़ी निवासी किसान फूलचंद्र अग्रहरि (70) पुत्र बद्री प्रसाद रविवार को जिला मुख्यालय से साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह अशोह मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने पहुंचकर घायल को इलाज के लिए पहाड़ी सामुदायिक अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दो बेटे व एक बेटी है। पुत्र राजा पहाड़ी कस्बे में ही गुमटी में किराना का सामान बेचता है। दुर्घटना होने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।