{"_id":"61f97b1af4d54147f00a072f","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6783467133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब बेचते पकड़ा गया सेल्समैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब बेचते पकड़ा गया सेल्समैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। राजापुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देशी शराब के सरकारी ठेका गनीवा से सेल्समैन लवकुश को मिलावटी शराब बनाकर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सहयोग करनेवाले समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आबकारी विभाग थाना राजापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बा गनीवा स्थित सरकारी शराब के ठेके पर दबिश दी। सेल्समैन लवकुश कुमार रैदास पुत्र राजमणि रैदास निवासी निबी मजरा पतिनिया को देशी शराब में नकली शराब मिलावट करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सेल्समैन के कब्जे से दो पिपिया में बनी हुई रंगीन अपमिश्रित चार लीटर शराब, 90 क्वार्टर अपमिश्रित शराब, 694 कूटरचित क्यूआर कोड, 355 ढक्कन, 55 क्वार्टर खाली शीशी, कंघा, टेप बरामद किया है। खाली क्वार्टर कबाड़ी से खरीद कर कूटरचित फर्जी क्यूआर कोड मंगवा कर नए ढक्कन लगा देता था।
वह देशी शराब की शीशी की सील खोलकर उनमें मिलावट कर नए जैसे बना देता था। इस कार्य में देशी शराब के अनुज्ञापी रामहर्ष शुक्ला निवासी भटरी व पुत्र गुड्डू शुक्ला सेल्समैन का सहयोग करते थे। इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब ठेके के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार सिंह, राजापुर थाना के एसआई कन्हैयालाल पांडेय टीम के साथ रहे।