फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

मानिकपुर ने रानीपुर को नौ विकेट से हराया

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-3- मानिकपुर के मैन आफ द मैच प्रमोद को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर से सटे पुरवा तरौंहा गांव के मैदान में शुरू मां कालिका देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मानिकपुर की टीम ने प्रतिद्वंद्वी रानीपुर टीम को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए कामतानाथ स्पोर्टिंग क्लब रानीपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 61 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे मानिकपुर के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और सातवें ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन के लिए मानिकपुर टीम के प्रमोद मैन आफ द मैच रहे। इससे पूर्व प्रधान रामकरन उर्फ बब्बू त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, मोहनलाल प्रधान व दशरथ यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर गोपाल मिश्रा, गौरव, अभिषेक, पवन, ललित त्रिपाठी, राजोल मिश्रा, राजेंद्र द्विवेदी, दशरथ, इब्रान हसन व शिवभवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मैदान पर दूसरा मैच मानिकपुर व मछली मंडीकर्वी की टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानिकपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में कुल 138 रन बनाए।जिसमें विक्रांत ने शानदार 68 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मछलीमंडी की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। आधी टीम59 रन पर सिमट गई। पूरी टीम106 रन पर आल आउट होगई। इसे प्रकारमानिकपुर ने इसी मैदान पर दूसरा मैच भी जीत लिया। दूसरे मैच में विक्रांत मैन आफ द मैच रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed