फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

युवक का शव खेत में मिला

Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सिकरौं गांव के बाहर युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिकरौं गांव निवासी ननकू ने बताया कि मंगलवार शाम को पुत्र राममिलन (42) घर से दुकान सामान लेने निकला था। इसके बाद रातभर नहीं लौटा। देर रात परिजनों ने आसपास उसकी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी। थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चार लड़कियां व दो लड़के हैं। मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। मृतक के भाई नारायण ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृत राममिलन अक्सर शराब पीता था। मंगलवार की रात भी दोस्तों के साथ शराब पी फिर रात को घर लौटते समय खेतों के रास्ते पर गिर गया होगा। रातभर ठंड में पड़े रहने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed