{"_id":"6155fe228ebc3e626d1ae36f","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6554940165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एजेंसी के चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक एजेंसी के चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
chitrakoot news
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बेडीपुलिया के पास स्थित हीरो बाइक एजेंसी के दिव्यांग चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने प्रथम दृष्टया छत से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर एएसपी ने घटना स्थल पहुंचकर पड़ताल किया है। मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जालौन जिले के पिपरिया गांव निवासी दिव्यांग देवेंद्र दुबे उर्फ लखन पुत्र स्व. रामभरोसे अपने वन निगम में कार्यरत इकाई अधिकारी भाई लक्ष्मीनारायण के साथ मुख्यालय के बल्दाऊगंज मोहल्ले में रहता था। सदर कोतवाली अंतर्गत बेडीपुलिया स्थित हीरो बाइक एजेंसी में चौकीदारी करता था। बुधवार की शाम वह एजेंसी गया। सवेरे कर्मचारियों ने गेट खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन गेट नहीं खुला। मोबाइल से संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया। इस पर कर्मचारियों ने एजेंसी स्वामी को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी का ताला तोड़कर अंदर देखा। जहां देवेंद्र खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय व कोतवाल राजीव कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर पड़ताल की। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। बताया गया कि तीसरी मंजिल में टार्च जलती हुई मिली है। लोगों में चर्चा है कि छत से नीचे गिरने पर मौत हुई है। एएसपी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक अविवाहित था।