चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कॉलेज में पंजीकृत लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स की परीक्षा हुई। जिसमें शारीरिक और लिखित परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर 55 कैडेट्स का चयन हुआ है।
बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन 55 एनसीसी जूनियर डिवीजन में कैडेट्स की भर्ती हुई। सबसे पहले 16 सौ मीटर रेस कराई गई। जिसमें 100 छात्र सफल हुए। लिखित परीक्षा, शारीरिक नाप 17 यूपी बटालियन एनसीसी हेड क्वार्टर प्रयागराज से आए सूबेदार ट्रेनिंग पूनम सिंह पाटिल, हवलदार सुनील कुमार, अजीत राय, अविनाश प्रजापति सहित एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर ऋषि कुमार शुक्ला, सहायक शंकर प्रसाद यादव आदि अधिकारियों ने सीनियर डिवीजन में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराया है।