फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Mulayam was surprised to meet Nana Ji Deshmukh

चित्रकूट : नाना जी देशमुख से मिल मुलायम ने चौंका दिया था

Tue, 11 Oct 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Mulayam was surprised to meet Nana Ji Deshmukh
फोटो नंबर- 6 से लेकर 11 तक
विज्ञापन

धर्मनगरी से मुलायम सिंह ने तीन दिन चलाई थी सरकार
आरएसएस के नानाजी देशमुख से मुलाकात कर मुलायम ने विरोधियों को चौंकाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का धर्मनगरी चित्रकूट से विशेष लगाव था। उन्होंने वर्ष 2005 में यहां सपा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शिविर किया था। तीन दिन यहीं से सरकार चलाई थी। कई अहम फैसले भी शिविर में लिए थे। उन्होंने आरएसएस के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे भारतरत्न नानाजी देशमुुख से मिलकर विरोधियों को भी चौंका दिया था।
अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव ने बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए इन प्रदेशों से आए कार्यकर्ताओं के साथ अलग बैठक की थी। चित्रकूट के तीर्थ स्थानों का भी दर्शन किया था। जिला मुख्यालय में पैदल मार्च कर स्थानीय व्यापारियों से भी मिले थे। राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े नेता नानाजी देशमुख से भी मिले थे। उद्यमिता विद्यापीठ में बने लोहिया सभागार में एक ही मंच से समाजसेवी लोहिया के विचारों पर अपने-अपने विचार रखे थे। नानाजी देशमुख के कार्यों को सराहा था।
विज्ञापन

इनसेट...
रामायण मेले में लिया था भाग
राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया और महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मुलायम सिंह यादव ने 1991 में रामायण मेले में शिरकत की थी। मंच पर मौजूद साधु संतों से आशीर्वाद लिया था। डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार बनवाकर हर बार रामायण मेला कराने का आयोजकों से वादा लिया था। यहीं से विकास की कई घोषणाएं भी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed