फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Minister of State for Jal Shakti inaugurated by lighting a lamp

Chitrakoot News: जल शक्ति राज्यमंत्री ने दीप जलाकर किया उद्घाटन

Fri, 09 Dec 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Minister of State for Jal Shakti inaugurated by lighting a lamp
फोटो- 6- मंडलीय स्काउट गाइड रैली में राज्यमंत्री व अतिथियों समेत ध्वज को सलामी देते स्काउट गाइड। स? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल की 22वीं मंडलीय स्काउट एवं गाइड रैली का शुभारंभ चित्रकूट इंटर कॉलेज में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने दीप जलाकर किया। स्काउट टीमों ने बैंड बाजे की धुन पर मार्चपास्ट कर सलामी दी। चित्रकूट इंटर कॉलेज और सीपीएस विद्यालय की बालिकाओं ने विशेष कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में देशसेवा, मानव सेवा के साथ-साथ स्वावलंबी बनने की क्षमता विकसित करती है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अतिथियों और पूरे मंडल से आए शिक्षक प्रधानाचार्य में स्काउट गाइड के बच्चों का आभार जताया और कहा कि तीन दिनों तक निष्पक्ष प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाकर सभी शिक्षक इस रैली के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, विनोद वर्मा, संजय शुक्ला, राजेश सिंह खंडेहा, उत्तर प्रदेश शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, राकेश प्रताप सिंह, जेपी मिश्रा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष छेदी सिंह तोमर, कमलाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे । रैली का उद्घाटन सत्र का संचालन मइयादीन पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed