{"_id":"5f5a685a8ebc3e614020e49f","slug":"chitrakoot-me-bhi-khanan-ke-kaam-me-lagte-rahe-hain-vasooli-ke-aarop-chitrakutt-news-knp5818964152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः खनन कार्य को लेकर वसूली के लगते रहे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः खनन कार्य को लेकर वसूली के लगते रहे आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। क्रशर उद्योग, पहाड़ों में खनन और बालू घाटों के कारोबार को लेकर यहां भी अफसरों पर वसूली के आरोप लगते रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसे कार्यों में लगे लोग भी शासन के नियमों की अनदेखी भी करते रहे हैं। आरोपों प्रत्यारोपों के बीच शासन ने कई बार क्रशर उद्योग को बंद करा दिया था। कई बार खनन के कार्य में भी रोक लगाई थी।
भरतकूप क्षेत्र में क्रशर उद्योग कई साल से चल रहा है। वसूली और अन्य समस्याओं के कारण कई क्रशर बंद हो गए। अब करीब 50 क्रशर हैं। इसमें कोई न कोई अड़चन लगी रहती है। इससे कारोबारी परेशान रहते हैं। हालांकि कई ऐसे क्रशर संचालक नियमों की अनदेखी भी करते हैं। इन पर शासन ने कार्रवाई भी की है।
इससे एक साल से अधिक कई क्रशर बंद रहे हैं। एक सप्ताह पहले राजापुर कस्बे में बालू के ट्रक मालिक ने वीडियो वायरल किया था। इसमें तहसीलदार राजापुर प्रमेश श्रीवास्तव पर आरोप लगाए गए थे कि ट्रक जांच के नाम पर चालक से रुपये मांगे गए थे। इस मामले में डीएम ने टीम बनाकर जांच करवाई है। ट्रक चालक सहित अन्य के बयान लिए गए हैं।