फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Mandal tops in giving benefits to daughters

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल

Mon, 24 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Mandal tops in giving benefits to daughters
चित्रकूट। कन्या सुमंगला योजना में आठ हजार 838 बच्चियों को लाभ देकर चित्रकूट ने मंडल में अव्वल दर्जा हासिल किया है। बांदा जिला दूसरे स्थान पर है, जबकि महोबा और हमीरपुर क्त्रस्मश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। योजना के तहत बच्चियों को छह चरणों में 15 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक आठ हजार 838 बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडल में चित्रकूट सबसे अधिक लाभ देने वाला जिला बन गया। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देशन में टीम भावना के साथ काम किया जा रहा है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि छह चरणों में कुल 15 हजार रुपये इस योजना के तहत पात्र बच्चियों को उनके अभिभावकों के बैंक खाते के माध्यम से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा लाभ
जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि बच्ची के जन्म पर दो हजार रुपये, जन्म के एक साल बाद संपूर्ण टीकाकरण होने पर एक हजार, कक्षा एक में प्रवेश पर तीसरी किस्त के रूप में दो हजार कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार रुपये, नौवीं कक्षा में प्रवेश पर तीन हजार और उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये मिलेंगे। यह रकम अभिभावक उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में जाएगी। बच्ची के अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed