फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: JE suspended in connection with viral video, bribe of five thousand was taken from electricity consumer

चित्रकूट: वायरल वीडियो के मामले में जेई निलंबित, बिजली उपभोक्ता से ली गई थी पांच हजार रुपये की रिश्वत

Sun, 31 Jan 2021 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Jan 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: JE suspended in connection with viral video, bribe of five thousand was taken from electricity consumer
पैसे गिनता निलंबित जेई - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बिजली विभाग के अवर अभियंता शिवप्रसाद राही का शनिवार को रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने निलंबित कर दिया। अधीक्षण अभियंता ने वायरल वीडियो की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई है।
विज्ञापन


राजापुर सब स्टेशन में तैनात अवर अभियंता शिवप्रसाद राही का शनिवार को एक उपभोक्ता से पांच हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि जेई एक ग्रामीण से रुपये ले रहे हैं। इस बाबत जेई ने शनिवार को बताया था कि उपभोक्ता ने बकाया बिल व जुुर्माने की राशि दी है, कोई रिश्वत का मामला नहीं है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रविवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने अपने स्तर से जांच कराई। इसके बाद जेई को निलंबित कर दिया। बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो काफी पुराना लगता है। फिलहाल जेई को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed