{"_id":"6394cd6c432e3f3c203c328f","slug":"chitrakoot-innocent-dies-due-to-pneumonia-many-children-are-vulnerable-chitrakoot-news-knp732805823","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: निमोनिया से मासूम की मौत, कई बालक चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: निमोनिया से मासूम की मौत, कई बालक चपेट में
विज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार को जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार और जुकाम से पीड़ित कई अन्य बच्चे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी आशीष कुमार के नौ माह के बेटे शिवांश की शुक्रवार की शाम अचानक तबियत खराब हो गई। इस पर परिजन सीएचसी ले गए। उसे निमोनिया बताया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार को अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिवांश की मां मायके में थी। पिता आशीष केरल में रहकर मंदिर में पूजापाठ करते हैं। शिवांश दादी-बाबा के साथ रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में शनिवार को बुखार व जुकाम से पीड़ित 15 बच्चों का इलाज किया गया। इसमें तीन को भर्ती किया गया है।