फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Hindu Ekta Mahakumbh concludes with Purnahuti

चित्रकूट: पूर्णाहुति के साथ हिंदू एकता महाकुंभ का समापन, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने पत्नी संग दी आहुतियां

Thu, 16 Dec 2021 08:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Dec 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Hindu Ekta Mahakumbh concludes with Purnahuti
धर्मनगरी में पूर्णाहुति के साथ हिंदू एकता महाकुंभ का समापन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में तीन दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ का गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। केंद्रीय वन राज्यमंत्री अश्वनी चौबे से पत्नी के साथ हवन में आहुतियां दीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। चित्रकूट के नये बस स्टैंड बेडीपुलिया के पास पद्म विभूषित जगदगुरु रामभद्राचार्य द्वारा आयोजित हिंदू एकता महाकुंभ के समापन पर सैकड़ों साधू संत और श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


सभी ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन की आहुतियां दीं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने चौबे ने पत्नी नीता चौबे व समधन शैल मिश्रा के साथ हवन और आरती की। केंद्रीय मंत्री के पूजन के दौरान करीब आधे घंटे तक जगदगुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने मंत्रोच्चारण किया। 
विज्ञापन


भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, बृजेंद्र शास्त्री महराज, डॉ. कौशलेंद्र दास महराज, विपिन विराट महराज, सुदामा दास आदि ने भी मंत्रोच्चारण किया। संगीतमय मंत्रोच्चारण पर साधू संत मगभन होकर हाथ में मजीरा झंकार लेकर नाचने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णाहुति के बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि धर्मनगरी में ऐसे आयोजन तो होते रहते हैं लेकिन वर्तमान स्थितियों को देखते हुए संस्कारों और धर्म के संरक्षण लिए भारतीय संस्कृति व धर्म से जुडे़ कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए। केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर संतुष्टि जताते हुए कहा कि विरोधी चाहे जो कुछ कहें लेकिन भाजपा सरकार देश के सही निर्माण में जुटी है। 

यह भी रहे यजमान
पूर्णाहुति के दौरान महाराष्ट्र के दीनदयाल, शोभा देवी, संजय चौहान, अरुण पाठक, अमरनाथ कोर्डे, उमेश कुमार, प्रयागराज के विनोद शुक्ल, मानस शुक्ल, दिल्ली की निशा दुबे, धर्मराज, कर्वी के राहुल अग्रवाल, अभिषेक दुबे भी यजमान बने। 


नौ कुंड व नौ पीठ स्थापित
कार्यक्रम में बनाये गए विशेष यज्ञ स्थल पर नौ कुंड व नौ पीठ की स्थापना की गई। जिसमें गौरीशंकर भगवान व कलश, सोडबमातृका, सप्तघृत मातृका, नवगृह, अख्खयात रुद्र, चौसठ योगिनी, छेत्रपाल, वास्तुपीठ व सर्वतोभद्र की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed