फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Father, who died two years ago, was getting married to Chanda

चित्रकूट : दो साल पहले खत्म हो चुके पिता, चंदे से हो रही थी शादी

Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Father, who died two years ago, was getting married to Chanda
चित्रकूट : हादसे के बाद घटना की जानकारी देते मृतकों के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रौली कल्याणपुर गांव के चुन्नी लाल रैदास की दो साल पहले मौत हो गई थी। उनकी बेटी कैलसिया की शादी के लिए परिवार के लोग परेशान थे। गरीबी के कारण ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने चंदे से शादी की तैयारियां कीं। सुबह दर्दनाक मंजर देख सभी की आंखों से आंसू बह निकले।
विज्ञापन

कैलसिया का भाई राजबहादुर मजदूरी करके परिवार का पालन कर रहा है। कैलसिया की बड़ी बहन की शादी बांदा के जारी गौरही गांव में नरेश कुमार से हुई थी। नरेश के साथ अन्य परिजनों ने प्रयास कर जारी गौरही गांव में ही रामचरण के पुत्र कालका के साथ कैलसिया की शादी तय कराई। शादी तय होने के बाद राजबहादुर, अन्य रिश्तेदार व कई ग्रामीणों ने चंदा कर व्यवस्था की।
विज्ञापन

कैलसिया की विदाई तक उसे सिर्फ हादसे की सूचना थी। मौतों की जानकारी नहीं दी गई थी। लोगों की चीख और भगदड़ व रोते बिलखते देख वह भी बाहर की ओर भागी। बाहर का नजारा देख खुद को रोक नहीं सकी और घटना स्थल पर मृतक व घायलों को देखने की जिद करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे किसी तरह रोककर अंदर ले गए। इसके बाद दोपहर एक बजे जब विदाई हुई तो वह बाहर बार बार घटनास्थल की ओर देखती रही। ऐसा लगा कि मानो वह इशारों में पूछ रही हो कि क्या हुआ? किसी की मौत तो नहीं हुई? परिजनों ने स्थिति की भांपते हुए उसे किसी के भी मरने की जानकारी नहीं दी। बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed