फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Contribution of tribal communities in the country's independence

Chitrakoot News: देश की आजादी में जनजातीय समुदायों का योगदान

Thu, 15 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Contribution of tribal communities in the country's independence
फोटो-3- मप्र के राज्यपाल का चित्रकूट में स्वागत करते ग्रामोदय विवि के कुलपति व अन्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान व अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में जनजातीय समुदायों के उत्थान एवं सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। मप्र के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने भी सहभागिता की। थिंक एंड डू टैंक संस्था की गुरुवार को कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि जनजातियों का देश की आजादी से लेकर विकास कामों में बेहद योगदान रहा है। ट्राइबल सेल के डायरेक्टर दीपक खांडेकर ने कहा कि जमीनी स्तर पर सभी कानूनों को असली जामा पहनाने के लिए सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं सामंजस्य के साथ लाभान्वित समूह के साथ बेहतर तालमेल करके सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि प्रारम्भ में सभी का ध्यान जनजातीय समाज को शिक्षित कर उन्हें मुख्य धारा से जोडना था। शिक्षा में मिली सफलता के पश्चात अब उनके स्वास्थ्य व आजीविका के संसाधनों पर अधिकारों को दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन समापन सत्र में मप्र के राज्यपाल ने भी शिरकत की। उन्होंने ऐसे आयोजन की सार्थकता बताई। कमिश्नर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मध्य प्रदेश के सुदामा खांडे, विषय विशेषज्ञ जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन डा. दीपमाला रावत, बी एस जामोद , विक्रांत सिंह कुमरे , प्राची गंगवार , गिरीश कुबेर, कालू सिंह, विमल शाह, विभास कुमार ठाकुर , डी एस परमार आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व मप्र के राज्यपाल चित्रकूट पहुंचे तो ग्रामोदय विश्वविद्यालय का स्टाफ और दीनदयाल शोध संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed