फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Congressmen demonstrated memorandum

सभी वार्डों में दवा का छिडकाव कराने की मांग का सौंपा ज्ञापन

Sun, 06 Nov 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Congressmen demonstrated memorandum
3- तहसील में ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामानंद मिश्र को सौंपा। इसमें बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर वार्ड में दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद परिसर में बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में डेंगू के मरीज रोजाना बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में सही इलाज न होने से मरीज अन्य शहरों में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मांग की कि जिला अस्पताल में अलग से डेंगू के मरीजों के लिए वार्ड बनाया जाए। नीरू गुप्ता ने कहा कि सभी वार्डों में रसायन का छिड़काव किया जाए। चुनाव प्रसाद ने कहा शहर से लेकर गांव गांव में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, जबकि सरकार गलत आंकड़े पेश कर रही है। अस्पतालों में दवाओं की भी कमी है। अजीत मिश्रा, चंद्रशेखर, सविता निषाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed