{"_id":"5eaafbb08ebc3e909f68e70c","slug":"chitrakoot-chitrakoot-arrived-by-cycling-from-mumbai-chitrakutt-news-knp5578146159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः मुंबई से साइकिल चलाकर पहुंचे चित्रकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः मुंबई से साइकिल चलाकर पहुंचे चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 4- मुंबई से साइकिल चलाकर चित्रकूट पहुंचे मजदूर
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के मुंबई में मजदूरी करने वाले चित्रकूट जिले के निवासी 18 मजदूर साइकिल से गुरुवार को मुख्यालय पहुंचे। जिले की सीमा मप्र के बार्डर पर सभी का जिला अस्पताल में स्वास्थ परीक्षण कराया गया।
जिले के राजापुर क्षेत्र के ओरा गांव के राजू, धीरेंद्र अमरदीप, छोटू, सुशील व कोहारी गांव के सुनील आदि मुंबई में काम करते थे। जो लॉकडाउन के कारण फंस गए थे। काम बंद हो जाने से खाने पीने की समस्या हो गई। जिससे मजबूरी में साइकिल के माध्यम से मध्यप्रदेश के भोपाल तक पहुंचे। जहां से एक ट्रक में पुलिस कर्मियों ने कटनी शहर के लिए बैठा दिया। इसके बाद कटनी से सभी युवक मध्यप्रदेश के रास्ते जिले में प्रवेश हुए।
मजदूरों ने बताया कि काम बंद होने से वह सब बेरोजगार हो गए थे और उनके पास रुपये भी नहीं बचे थे। कोई साधन न चलने से वह सब गांव पहुंचने के लिए परेशान थे। किसी तरह साइकिल से 21 अप्रैल को मुंबई से चले थे। रास्ते में कई जगह लोगों ने उन्हें रास्ता बताया और भोजन भी दिया। दसवें दिन चित्रकूट पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।