फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: A cylinder kept in the dump explodes, a shopkeeper seriously injured

गुमटी में रखा सिलेंडर फटा, एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल

Sun, 06 Nov 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: A cylinder kept in the dump explodes, a shopkeeper seriously injured
10- चाय की गुमटी में लगी आग से उठती लपटें - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के सिविल लाइन स्थित आर्यवर्त बैंक के सामने चाय की गुमटी में रखे छोटे सिलिंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद सिलिंडर फट गया। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुमटी भी पूरी तरह जल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन स्थित व्यूर गांव के विमलेश पांडेय गुमटी में चाय बनाकर बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार की शाम पांच बजे जब वह चाय बना रहा था। सिलिंडर में लीकेज होने से आग तेजी से फैलने लगी। इससे विमलेश डरकर भाग गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सिलिंडर फट गया। इससे मोबाइल दुकान का मालिक रोहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे अफरातफरी मच गई।
आसपास खड़े राहगीर भी भाग। यातायात प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड विभाग को सूचना दिया। टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से गुमटी पूरी तरह से जल गई। पास में स्थित पेड़ का कुछ भाग भी जल गया। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed