फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chief Minister will come to Chitrakoot tomorrow, will review meeting

चित्रकूट में कल आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे समीक्षा बैठक

Sat, 15 Feb 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come to Chitrakoot tomorrow, will review meeting
चित्रकूट/भरतकूप। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलान्यास की तैयारियां का जायजा लेने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को आएंगे। साथ ही वह कानून व विकास कामों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। शनिवार देर शाम अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार मिनट टू मिनट का कार्यक्रम रविवार को आने की संभावना है। इसके चलते अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी रविवार को चित्रकूट का दौरा करेगें।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में शामिल बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का चित्रकूट में 29 फरवरी को प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम है। भरतकूप के गाेंडा गांव से इसकी शुरुआत होने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी स्थल पर प्रधानमंत्री की जनसभा भी होगी। शनिवार को डीएम शेषमणि पांडेय ने भरतकूप थाने में समाधान दिवस में जनशिकायतों का निस्तारण करने के बाद दो बार गोंडा गांव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारी कर्मचारियों से नापजोख से लेकर समतलीकरण काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी दौरान अधिकारियों ने बताया कि समीक्षा बैठक करने के लिए जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 17 फरवरी को आएंगे। जिसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी है हालाकि अभी अधिकारियों को मात्र सूचना ही दी गई है। कार्यक्रम निश्चित नहीं किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि मौखिक रूप से सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। 29 फरवरी को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को समीक्षा बैठक करने आ रहे है। मुख्यमंत्री शिलान्यास स्थल पर भी जाकर चल रही तैयारियाें की स्वयं जानकारी लेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में कानून व विकास कामों की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके लिए शनिवार को डीएम शेषमणि पांडेय ने भरतकूप क्षेत्र के गाेंड़ा गांव में जहां पर शिलान्यास होना है वहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed