फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chiban team won by 101 runs

Chitrakoot News: छिबांव टीम 101 रनों से जीती

Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chiban team won by 101 runs
अतर्रा। तहसील क्षेत्र के महोतरा गांव स्थित चौरा बाबा मैदान में रविवार को छिबांव और दिखितवारा के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में छिबांव टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

छिबांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में चिंपू ने 45, निखिल ने 40 और चंदेल ने 42 रनों की बेहतरीन पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी के दम पर छिबांव ने दिखितवारा के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिखितवारा की टीम दबाव में नजर आई।
विज्ञापन

टीम के बल्लेबाज छिबाव के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके और पूरी टीम महज 65 रनों पर सिमट गई। छिबांव टीम की घातक गेंदबाजी के आगे दिखितवारा के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम को 101 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में छिबांव टीम की कप्तानी निखिल द्विवेदी और दिखितवारा टीम की कप्तानी अभय द्विवेदी ने की। अंपायर की जिम्मेदारी अभिषेक तिवारी और बालकृष्ण गौतम ने निभाई। कमेंट्री की कमान नेता पुजारी ने संभाली। कमेंट्री आयोजक नीरज अवस्थी, शिशिर गौतम सहित सदस्य मैदान में व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed